कांग्रेस छोड़ भाज़पा में गए फिर भी गिरफ्तार हुए पंजाब के पूर्व कैबनिट मंत्री

विजिलेंस पंजाब ने की कारवाई , आरोप रिश्वत देने गए थे पूर्व मंत्री साहिब

कांग्रेस छोड़ भाज़पा में गए फिर भी गिरफ्तार हुए पंजाब के पूर्व कैबनिट मंत्री

चंडीगढ़ : कांग्रेस छो़ड़ कर भाज़पा का दामन थामने वाले पंजाब के पूर्व कैबनिट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को रास नहीं आया कारण कि कांग्रेस छोड़ कर भाज़पा में ज़ाने वाले इन पूर्व मंत्री साहिब को आज़ पंजाब के विजिलेंस विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

गौर हो कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस अधिकारी को एक करोड़ रुपए की पेशकश की थी, 50 लाख रुपए एडवांस लेकर चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

 

विजिलेंस ब्यूरो (VB) पंजाब ने पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को ब्यूरो के एक सहायक महा निरीक्षक (AIG) को 50 लाख रुपए की रिश्वत देने के आरोप है। विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक वरिंदर कुमार ने बताया कि इस संबंध में पूर्व मंत्री के खिलाफ मनमोहन कुमार के बयान पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 8 के तहत FIR 15 अक्टूबर को दर्ज की गई है।