Big Breaking : फगवाड़ा में आप वालों की खड़की, मंत्री के जाते ही दो गुट भिड़े

पुलिस को करना पड़ा हल्का बल प्रयोग

Big Breaking : फगवाड़ा में आप वालों की खड़की, मंत्री के जाते ही दो गुट भिड़े

इस समय की बढ़ी ख़बर पंजाब के फगवाड़ा शहर से जहां पर अभी कुछ देर पहले ही आम आदमी पार्टी के दो गुटों में झड़प हो गई। जिसमें दो लोग घायल हुए बताएं जा रहे है। 

 

यह सारा माजरा उस समय हुआ जब केबनिट मंत्री गुरमीत हेयर फगवाड़ा में एक समागम में शिरकत कर वापिस गए ही थे।  जिसके बाद माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर के आगमन के बाद आम आदमी पार्टी के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुट आपस में हाथापाई पर करने लगे। दोनों गुटों में जमकर हाथापाई। इस हाथापाई में दोनों पक्षों के सदस्य घायल हुए है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। 

 

बताया जा रहा है कि जिन दो गुटों में लड़ाई हुई है वो किसी समय खास दोस्त भी हुआ करते थे और इतना ही नही युवा नेता ने तो चुनाव के समय भी दिन रात एक कर दूसरे गुट की सहायता की थी।