श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार संग की एक घंटा बैठक

श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री

अमृत्सर : ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी से एक दिन पहले रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान अमृतसर दौरे पर पहुंचे। गुरुनगरी में पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले गोल्डन टेंपल का रुख किया। गुरुघर में माथा टेकने के बाद CM मान ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से मुलाकात की। खास बात यह रही कि उनकी बात बंद कमरे में हुई।

 

 

 

सोमवार 6 जून को घल्लूघारा दिवस है। इससे एक दिन पहले सीएम भगवंत मान का अमृतसर दौरा खास माना जा रहा है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार हरप्रीत सिंह से मुख्यमंत्री की बंद करने में तकरीबन 1 घंटे तक बैठक चली। पंजाब में VIPs की सुरक्षा को लेकर पैदा हुए विवाद के बाद सीएम मान का यह पहला दौरा है। VIPs की सुरक्षा लेने वाली सूची में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह का भी नाम है। सीएम भगवंत मान और जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के बीच यह पहला मनमुटाव नहीं था। इससे पहले, जब ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने हथियारों को लेकर बयान दिया था, तब भी CM भगवंत मान ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया दी थी। सूचना है कि सीएम भगवंत मान ने एक घंटे में जत्थेदार की नाराजगी शांत करने की कोशिश की है।