सही सलामत है पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, झूठी खबरों वालों पर ना करें यकीन

कल शाम हस्पताल में करवाया था दाखिल, टीआरपी के चक्कर में कईयों ने चला दी निधन की खबरें

सही सलामत है पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, झूठी खबरों वालों पर ना करें यकीन

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को लेकर कुछ समय पहले से चली रही खबरों से आप भी सावधान हो जाएं और उन झूठी खबरों को आगे फारवर्ड ना करें। क्योंकि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल बिल्कुल सही सलामत है।

 

गौर हो कि बता दें कि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को पेट संबंधी समस्याओं और दमा के चलते फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं बताया जा रहा है कि अब उनकी हालत में काफी सुधार हो रहा है जिसके बारे में अकाली दल के अधिकारित पेज़ पर भी अपडेट दिया गया है।

लेकिन कुछ निज़ी चैनलों ने टीआरपी के चक्कर में प्रकाश सिंह बादल के देहांत की गलत खबर को वायरल कर दिया था।