जालंधर लुधियाना हाईवे पर स्थित Hardy World के बाहर चली गोलियां

दोस्त के संग पिकनिक मनाने आई युवती पर चलाई गई गोलियां

जालंधर लुधियाना हाईवे पर स्थित Hardy World के बाहर चली गोलियां

लुधियाना : जालंधर लुधियाना हाईवे पर लडोवाल के निकट पिकनिक स्पॉट हार्डी वर्ल्ड मैं पिकनिक मनाने आए एक युवक और एक लड़की के साथ सात युवकों द्वारा मारपीट करके गोली चलाने का समाचार प्राप्त हुआ  है। मौके पर पहुंची थाना लडोवाल की पुलिस के प्रभारी जसवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हार्डी वर्ल्ड में आज लुधियाना के गुरु अर्जुन देव नगर के रहने वाली लड़की शेफाली अपने दोस्त जो के साथ पिकनिक मनाने आई हुई थी।

 

जब वो  जोबन और शेफाली हार्ड इस वर्ड के गेट से बाहर आए और उसी दौरान बाहर खड़े लड़कों ने दोनों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी दौरान मारपीट करने आए युवकों में से एक युवक ने पिस्टल से हवाई फायर कर दिया, जिसके चलते वहां लोगों में भगदड़ मच गई। थाना प्रभारी ने बताया की गोली चलाने वाले की पहचान मेजर सिंह सिद्धू वासी गुरु अर्जुन देव नगर के रूप में की गई है। पुलिस ने मौके पर एक चला हुआ खोल भी बरामद किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।