दिल्ली के मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने वाले भाज़पा नेता को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

तजिंदर बग्गा ने की थी अरविंद केज़रीवाल के बारे आपत्तिजनक टिप्पणी

दिल्ली के मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने वाले भाज़पा नेता को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : भाजपा नेता तेजिन्दर पाल सिंह बग्गा को आज पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बग्गा को उसके दिल्ली वाले घर में से गिरफ्तार किया गया है। इस मौके पंजाब पुलिस के 50 के करीब जवान मौजूद थे। मिली जानकारी अनुसार मोहाली पुलिस की तरफ से उसके खिलाफ साईबर सैल में केस दर्ज किया गया था। भाजपा नेताओं ने बग्गा की गिरफ्तारी का विरोध किया है। 

 

वही इस गिरफ्तारी के बारे में भाज़पा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा है वह एक सच्चा सरदार है उसे ऐसी हरकतों से ना डराया जा सकता है, ना कमजोर किया जा सकता। एक सच्चे सरदार से इतना डर क्यों ?

क्या है पूरा मामला

 

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म पर अरविंद केजरीवाल के दिए बयान के बाद उनपर की टिप्पणी की थी और उन्हें कश्मीरी पंडित विरोधी बताया था। जिसके बाद आम आदमी पार्टी के नेता डॉक्टर सनी सिंह की शिकायत पर पंजाब में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई और आज पंजाब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।