देश की पहली महिला आईपीएस महिला ने किरन बेदी ने ऊड़ाया सिक्खों का मज़ाक, छिड़ा विवाद

12 बज़ने को लेकर किया जोक

देश की पहली महिला आईपीएस महिला ने किरन बेदी ने ऊड़ाया सिक्खों का मज़ाक, छिड़ा विवाद

चंडीगढ़ :  देश की पहली महिला IPS ऑफिसर और पुड्डुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी एक बार फिर विवादों में आ गई हैं। किरण बेदी एक कॉन्फ्रेंस में मजाकिया अंदाज में सार्वजनिक तौर पर सिखों और 12 बजने को लेकर कमेंट करती नजर आईं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किरण बेदी के इस कमेंट से सिखों में रोष पाया जा रहा है।

किरण बेदी का यह वीडियो चेन्नई का है और 13 जून का बताया जा रहा है। वह 'निर्भीक प्रशासन' किताब के विमोचन कार्यक्रम में पहुंची थी। इस दौरान किरण बेदी ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'अभी बजे हैं पूरे 20 मिनट कम 12, यहां कोई सरदार जी नहीं हैं।'