BJP के पूर्व जिला प्रधान शिव दयाल चुघ की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

BJP के पूर्व जिला प्रधान शिव दयाल चुघ की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

भारतीय जनता पार्टी (BJP) जालंधर के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला प्रधान शिव दयाल चुघ की देर शाम को रेलवे ट्रैक पर संग्दिध हालत में लाश मिली है। शिव दयाल चुघ का शव जालंधर कैंट ईलाके में रेलवे ट्रैक पर मिला। भाजपा नेता की संदिग्ध मौत को लेकर पुलिस घटना की गहराई से जांच कर रही है। पहले तो पहचान नहीं हो सकी। लेकिन देर शाम जब मृतक की पहचान हुई तो हड़कंप मच गया।

 

पता चला है कि रेलवे ट्रैक पर मिला शव भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य शिव दयाल चुघ का है। सूचना मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है  कि चुघ सुबह आठ बजे घर से निकले थे लेकिन उसके बाद वापिस नही आए।