चुनावी रजिंश नही पत्नी की बेवफाई ही निकली आप नेता के कत्ल की वजह

चुनावी रजिंश नही पत्नी की बेवफाई ही निकली आप नेता के कत्ल की वजह

बीते दिनी बठिंडा के गिल कलां से जिला परिषद चुनाव के लिए आप पार्टी के उम्मीदवार हरिंदर हिंदा के कत्ल की गुत्थी को बठिंडा पुलिस ने सुलझा लिया है। कत्ल का मामला सुलझने के बाद सामने आया कि आप नेता का कत्ल किसी चुनावी रंजिश की वजह से नही बल्कि उसकी पत्नी की बेवफाई की वज़ह से हुआ था। पुलिस के अनुसार हिंदा की पत्नी ने अपने आशिक और उसके तीन साथियों के साथ मिल कर अपने पति को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने मामले में हिंदा की पत्नी और उसके आशिक के तीन साथियो को गिरफ्तार कर लिया है जबिक उसका आशिक अभी पुलिस की पकड़ से दूर है जिसे भी जल्द ही पकड़ने का पुलिस ने दावा किया है।