सुबह सुबह ही MLA सुखपाल खैहरा के घर पहुंच गई पंजाब पुलिस

सुबह ही कर लिया गया गिरफ्तार

सुबह सुबह ही MLA सुखपाल खैहरा के घर पहुंच गई पंजाब पुलिस

चंडीगढ़ : पंजाब में कपूरथला के भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को गुरुवार सुबह 6.20 बजे चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जलालाबाद पुलिस उनके चंडीगढ़ सेक्टर 5 स्थित निवास स्थान पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि उनके खिलाफ ड्रग तस्करी (NDPS एक्ट) का एक पुराना मामला था, जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें अरेस्ट किया जा रहा है। जल्द उन्हें जलालाबाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

 

जानकारी के मुताबिक, सुखपाल खैहरा को 2015 के एक पुराने ड्रग केस मामले में जांच चल रही थी। इसमें DIG की अगुआई बनी SIT की रिपोर्ट के आधार पर अब उनकी गिरफ्तारी हुई है। इस SIT में दो SSP भी शामिल रहे हैं। जबकि सुखपाल खैहरा का कहना है कि यह एक झूठा केस था, सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें इस केस में राहत दी है।