भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक ने 14 नए जिला अध्यक्ष बदले

भाजपा के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक ने आज जारी एक सूची के तहत पंजाब के 14 जिला अध्यक्षों को फेरबदल किया है। श्वेत मलिक द्वारा जारी लिस्ट में माझा जोन में विजय पठानिया (होशियारपुर), श्रीमती सरबजीत कौर बाठ (तरनतारन),विनय शर्मा(मोगा) व सुबोध वर्मा(फाजिल्का), मालवा जोन में विनोद कुमार बिन्टा(बठिण्डा शहरी),सुरिंदर गर्ग (पटियाला ग्रामीण साउथ), विक्रम पाल (संगरूर-1) व संजय सिंगला(संगरूर-2) तथा दोआबा जोन में रमन पब्बी(जालंधर), सुदर्शन सोबती (जालंधर साउथ),अमरजीत सिंह अमरी(जालंधर उत्तरी), पुरषोत्तम पासी(कपूरथला), गौरव खुल्लर(जगराओं) व रंजीत सिंह हीरा (खन्ना) को अध्यक्ष घोषित किया गया है।