महिला कांग्रेस ने किया महिला शक्ति प्रोजैक्ट लांच, कांग्रेस की महिला शक्ति को मिलेगा बढ़ावा

महिला कांग्रेस ने किया महिला शक्ति प्रोजैक्ट लांच, कांग्रेस की महिला शक्ति को मिलेगा बढ़ावा

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस की महिला शक्ति को बढ़ावा देने के लिए पंजाब में महिला शक्ति प्रोजैक्ट लांच किया गया। चंडीगढ़ में पंजाब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता दत्ता की अध्यक्षता में आयोजित किए गए एक समागम के दौरान उकत प्रोजैक्ट की लाचिंग की गई। प्रोजैक्ट लांचिग के दौरान संबोधन करते हुए प्रदेश महिला अधयक्ष ममता दत्ता ने बताया कि इस प्रोजैक्ट के तहत कांग्रेस जुड़ी महिलाए अपनी समस्या को सीधे तौर पर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी तक पहुंचा सकेंगी। इस मौके पर संबोधन करते हुए पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव मीनाक्षी वर्मा ने कहा पार्टी के इस प्रोजैक्ट को कांग्रेस का बढ़िया कदम बताते हुए कहा कि इस से कांग्रेस की महिला शक्ति में बढौतरी होगीं क्योंकि जो महिलाएं पार्टी हाईकमान को अपनी समस्या बताने के लिए गुरेज़ करती थी अब वो सीधे तौर पर समस्या को पार्टी हाईकमान तक पहुंचा पाएंगी। इस मौके पर प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव सविदंर निश्चल, महिला कांग्रेस सचिव मधू कालिया लुधियाना से, सुमन शर्मा, सीता देवी, सुखराज कौर ढिल्लों गोराया, अमनदीप कौर, सुखदीप कौर, हरजीत कौर इत्यादि के साथ साथ भारी संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकत्ता मौजूद थी।