मां ही बनी बेटे की कातिल चाकू गोंद कर छह साल के बेटे का किया कत्ल

मां ही बनी बेटे की कातिल चाकू गोंद कर छह साल के बेटे का किया कत्ल

पंजाब के बठिंडा शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां पर एक छह साल के बच्चे ने नहाने से मना किया तो उसकी मां ने इतना खौफनाक कदम उठाया कि चाकू मारकर अपने ही बेटे का कत्ल कर दिया। जानकारी के अनुसार पहली कक्षा की पढ़ते 6 वर्षीय हरकीरत सिंह को उसकी मां बार-बार नहाने के लिए कह रही थी। बच्चे द्वारा मना करने पर गुस्से में आई मां ने किरच से उस पर वार कर दिए। इससे बच्चे की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।