जालंधर के लेज़ी मंकी में पाबंदी के बावजूद सरेआम चलता है हुक्का बार

जालंधर के लेज़ी मंकी में पाबंदी के बावजूद सरेआम चलता है हुक्का बार

(हलचल टुडे) पंजाब सरकार के नशा मुक्त व तंदरुस्त मिशन पंजाब अभियान की जालंधर में खुलाआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं| इसका खुलासा वेब मीडिया क्लब के 10 पत्रकारों की टीम ने  ऑपरेशन हुक्का बार के तहत किया।शहर के स्कूल कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के कुछ अभिभावकों ने वेब मीडिया क्लब सूचना दी थी कि शहर के कई जगहों पर चल रहे हुक्का बारों में उनके बच्चों की जिंदगी नशे में तबाह हो रही है| सूचना मिलने के बाद वेब मीडिया क्लब ने 10 वरिष्ठ पत्रकारों की एक टीम बनाई और ऑपरेशन हुक्का का आगाज किया| इस ऑपरेशन के तहत सबसे पहले चुनमुन मॉल की बेसमेंट में स्थित लेजी मंकी हुक्का बार में स्टिंग ऑपरेशन किया गया। बेसमेंट में शराब और बीयर के साथ ही हुक्का भी परोसा जा रहा था| एक हुक्का की कीमत 500 रूपए रखी गई है| यहां कॉलेज के स्टूडेंट से लेकर बुजुर्ग तक हुक्का गुड़गुड़ा रहे थे। हैरानी की बात तो यह है कि सिर्फ लड़के ही नहीं लड़कियां भी हुक्का गुडगु़ड़ाने में पीछे नहीं थीं| शराब और शबाब के साथ हुक्के की मस्ती में चूर युवा, उड़ता पंजाब की गवाही दे रहे थे| बताया जाता है कि अवैध कारोबार को पुलिस का पूरी तरह से संरक्षण है| बताया जा रहा है कि लेज़ी मंकी बार का संबंध पूर्व की सरकार के एक वरिष्ठ नेता के साथ भी है जोकि पूर्व की सरकार में काफी सरगर्म भी रहा है और आला नेताओं के साथ काफी नज़दीकियां भी है। वेब मीडिया क्लब की टीम ने पूरे काले कारोबार को कैमरे में कैद कर लिया| हैरानी की बात तो यह है कि पुलिस को यह काला कारोबार नजर नहीं आता| नशे के नाम पर सिर्फ सियासत की जाती है लेकिन नशा मुक्ति के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है| पुलिस की नजरों से आखिर यह अवैध हुक्का बार कैसे बच गया? क्या पुलिस को इस काले कारोबार की सूचना नहीं थी? वेब मीडिया क्लब की यह टीम थी स्टिंग ऑपरेशन में शामिल :- हॉट न्यूज़ इंडिया के साथ-साथ डेली संवाद से महाबीर सेठ, इंडिया टाइम 24 नीरज सिसोदिया, पीएलएन न्यूज़ से अमन बग्गा, इंडिया न्यूज़ सेंटर से रजनीश शर्मा, जी इंडिया न्यूज़ से शिंदरपाल सिंह चाहल और अमरजीत सिंह, रोजाना पोस्ट से अनिल वर्मा, पंजाब एक्सप्रेस से जसपाल कैंथ, पंजाब ई न्यूज़ से पवन धूपर शामिल थे। देखें स्टिंग की लाईव वीडीयो https://youtu.be/7TTf_PgOLeo