लुधियाना में ऐमाजोन के कर्मचारियों से गन प्वाइंट पर दस लाख लूटे

लुधियाना में ऐमाजोन के कर्मचारियों से गन प्वाइंट पर दस लाख लूटे

लुधियाना पंजाब के लुधियाना शहर की पुलिस अभी 24 घंटे पहले पुलिस वाले पर गोली चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर नही पाई कि लूटेरों ने लुधियाना पुलिस को एक और चुनौती दे दी। घटना लुधियाना के फिरोजपुर रोड पर एम.बी.डी. मॉल के पास की है जहां पर अज्ञात लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार कर्मवीर (21) और मनप्रीत (26) जोकि ऐमाजोन कंपनी में काम करते है 10 लाख 80 हजार रुपए जमा करवाने के लिए जा रहे थे कि रास्ते में दो बाइक सवारों ने उन्हें घेर लिया और गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसमें एक गोली कर्मवारी के और दूसरी गोली मनप्रीत के जा लगी। दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। इस दौरान लुटेरे उनसे पैसे छीन कर फरार हो गए। दोनों को लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है जो मामले की जांच कर ही है।