जालंधर में बड़ी वारदात, दिन दिहाड़े गोलियां मारकर पूर्व पार्षद का कत्ल

मिक्की अपरहरण कांड में सज़ा काट चुका है पूर्व पार्षद

जालंधर में बड़ी वारदात, दिन दिहाड़े गोलियां मारकर पूर्व पार्षद का कत्ल

जालंधर : पंजाब के जालंधर शहर से इस समय की बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है जहां पर कुछ देर पहले दिन  दिहाड़े गोलियां मारकार कांग्रेस के पूर्व पार्षद सुखमीत डिप्टी का कत्ल कर दिया है।

 

बताया ज़ा रहा है कि आई 10 गाड़ी में आए कुछ हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस को मौके पर से करीब एक दर्जन के करीब गोलियों के खोल बरामद हुए है। आपको बता दें कि सुखमीत डिप्टी जालंधर के बहुचर्चित मिक्की अपहरण कांड में जेल में काफी समय तक सज़ा काट चुके है।