जांलधर के इस पुलिस वाले ने लगाया मौत को गले

दफ्तर में ही लगाया मौत का फंदा

जांलधर के इस पुलिस वाले ने लगाया मौत को गले

जालंधर : पंजाब के जालंधर देहाती ईलाके से बड़ी खबर है जहां पर एक पुलिस अधिकारी ने अपने ही दफ्तर में मौत को गले लगा लिया।

 

पुलिस अफसर की पहचान ए.एस.आई. मनजिंदर सिंह के तौर पर हुई है।मनजिंदर सिंह जालंधर के आदमपुर स्थित सी.आई.डी. ​​कार्यालय में तैनात था। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि मनजिंदर सिंह ने यह  कदम क्यों उठाया? मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी दी। इस दौरान एक सुसाइड नोट भी मिला है।