मौसम में सुधार होते ही शुरू हुई श्री अमरनाथ यात्रा

मौसम में सुधार होते ही शुरू हुई श्री अमरनाथ यात्रा

मौसम में सुधार होने के बाद आज अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का चौथा जत्था रवाना किया गया। इस जत्थे में करीब 3 हजार यात्री शामिल हैं। तीन दिन लगातार बारिश के बाद आज आखिरकार मौसम खुलने के बाद यात्रियों को बेस कैंप से आगे बढ़ने की इजाजत मिली। बता दें कि जम्मू में खराब मौसम के कारण शनिवार को यहां से पवित्र अमरनाथ की यात्रा स्थगित कर दी गई थी।