बड़ी खबर श्री अमरनाथ यात्रा से, रोकी गई है पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा, यात्रियों को वापिस भेज़ा बालटाल

बड़ी खबर श्री अमरनाथ यात्रा से, रोकी गई है पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा, यात्रियों को वापिस भेज़ा बालटाल

चंडीगढ़ : इस समय की बड़ी खबर भोले बाबा के भक्तों के लिए कारण कि कुछ देर पहले पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया है जिसका कारण है खराब मौसम।

 

जम्मू कश्मीर में बिगड़े मौसम के चलते शुक्रवार को श्री अमरनाथ यात्रा को अगले आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। आधारी शिविर बालटाल और पहलगाम दोनों रूटों पर यात्रियों को आगे बढ़ने से रोका गया है। 

 

अधिकारियों ने बताया है कि मौसम ठीक होते ही यात्रा फिर से शुरू कर दी जाएगी। वहीं मिली ज़ानकारी के अनुसार अब तक 80 हजार से ज्यादा भोले बाबा के भक्त श्री  अमरनाथ दर्शन कर चुके हैं।