चंडीगढ़ में बड़ा ब्लैक आऊट का खतरा, तीन दिन नहीं आएगी बिज़ली

अधेरे में डूब गया शहर; हाईकोर्ट में सुनवाई कल

चंडीगढ़ में बड़ा ब्लैक आऊट का खतरा, तीन दिन नहीं आएगी बिज़ली

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ में तीन दिन बिजली ठप रहेगी। आज, कल और परसों तीन दिन लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। दरअसल यूटी पावरमैन यूनियन हड़ताल पर चली गई है, जिसका असर कल रात को ही देखने को मिल गया था। कल रात से ही आधे से अधिक शहर में कटाैती नहीं है। पानी की सप्लाई भी ठप है। इसके चलते बिजली मुलाजिमों द्वारा बिजली विभाग का निजीकरण करने के विरोध में चंडीगढ़ में हड़ताल की गई है, जिसकारण चंडीगढ़ में ट्रैफिक लाइटें भी बंद हैं और बिजली बंद होने के कारण लोगों के घरों में पीने वाले पानी की सप्लाई नहीं पहुंची है, जिसकारण चंडीगढ़ के लोग बेहद परेशान हैं।  

 

हालांकि प्रशासन का इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट वैकल्पिक व्यवस्था करने में जुटा है। 400 आउटसोर्स कर्मचारियों से काम लेने की तैयारी हैं। हालांकि पिछली हड़ताल में यह 400 कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए थे। इससे पूरी व्यवस्था चरमरा गई थी। इन्हें अंतिम चेतावनी देकर आगे से ऐसा नहीं करने की हिदायत देकर कार्रवाई नहीं की गई थी। इस बार भी अगर कर्मचारी नहीं माने तो मुश्किल बढ़ेंगी।