विधानसभा चुनाव के बाद केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, किया यह काम

संगठन से जुड़े एप, वेबसाइट और चैनल ब्लॉक; पंजाब चुनाव में फैला रहे थे गड़बड़ी

विधानसभा चुनाव के बाद केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, किया यह काम

चंडीगढ़ : पंजाब में विधानसभा चुनाव होते ही केंद्र सरकार ने एक बड़ी कारवाई को अंजाम दिया है जिसके चलते प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) पर केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है।

केंद्र ने आतंकी संगठन से जुड़े एप, वेबसाइट और चैनल ब्लॉक कर दिए हैं। इसमें सबसे अहम पंजाब पॉलिटिक्स टीवी नाम का चैनल है। जिसे ब्लॉक करवा दिया गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यह कार्रवाई की है। सरकार को इनपुट मिला था कि इस चैनल के जरिए ऑनलाइन माध्यम का दुरुपयोग कर पंजाब चुनाव में गड़बड़ी फैलाई जा रही थी।
 

केंद्रीय इंटेलिजेंस एजेंसियों को मिला था इनपुट


केंद्र के मुताबिक पंजाब पॉलिटिक्स टीवी के SFJ से करीबी संबंध हैं। केंद्रीय इंटेलिजेंस एजेंसियों को इनपुट मिला था कि इस चैनल के जरिए पंजाब में चल रहे विधानसभा चुनावों में गड़बड़ी की कोशिश की जा रही थी। विदेश से चलने वाला यह चैनल ऑनलाइन माध्यम से गड़बड़ी फैला रहा था। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान हुआ लेकिन केंद्र ने इस चैनल को 18 फरवरी को ब्लॉक कर दिया था। केंद्र ने इसके लिए IT नियमों के तहत मिले इमरजेंसी अधिकारों का हवाला दिया।