बाबे नानक दे प्रकाश पर्व ते आप सरकार दा पंजाबियां नूं तोहफा

लोगों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा का किया आगाज

बाबे नानक दे प्रकाश पर्व ते आप सरकार दा पंजाबियां नूं तोहफा

चंडीगढ़ : श्री गुरूनानक देव ज़ी जिन्हें श्रद्धालू प्यार से बाबा नानक भी कहते है कारण कि बाबा नानक ने उस समय लोगों को सेवा करने के लिए प्रेरित किया था और 20 रूपए में लंगर लगा कर सच्चा सौदा कर दिया था।

 

उस बाबा नानक के आर्शीवाद से ही आज़ पंजाब सरकार ने प्रकाश दिवस पर पंजाब सरकार द्वारा पंजाब लोगों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा का आगाज किया गया है। आज इसी मकसद से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व आम आदमी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल संगरूर के धूरी में पहुंचे। तीर्थ यात्रा की शुरुआत के समय बड़ी रेली की गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा पंजाब में ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’  की शुरुआत की गई है। आज के शुभ दिन मुफ्त तीर्थ यात्रा के लिए पहली ट्रेन शुरु की जा रही है जो श्री अकाल तख्त साहिब से श्री हजूर साहिब नादेड़ जा रही है। इस मौके पर सी.एम. मान ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने उदासियों पर जा कर दुनिया को नया आकार दिया है। आज का दिन पुण्य का काम करने का दिन है। उन्होंने कहा कि आगामी तीन महीनों में 50 हज़ार से अधिक श्रद्धालु इस योजना का लाभ लेंगे।