आज़ है पंजाब के मुख्यमंत्री और डॉक्टर गुरप्रीत कौर की आज मैरिज एनिवर्सरी

चंडीगढ़ में पार्टी, मंत्री-विधायक होंगे शामिल !

आज़ है पंजाब के मुख्यमंत्री और डॉक्टर गुरप्रीत कौर की आज मैरिज एनिवर्सरी

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर की आज मैरिज एनिवर्सरी है। जिसके लिए बताया ज़ा रहा है कि CM आवास के सामने मौजूद चंडीगढ़ क्लब में पार्टी रखी गई है। जहां पर  पंजाब-दिल्ली के कई मंत्री, विधायक, MP के अलावा CM मान के पॉलीवुड के कुछ साथी सेलिब्रिटी भी पहुंचेंगे।

 

 

AAP पार्टी की बड़ी लीडरशिप, नेता संजय सिंह, पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा व अन्य भी शामिल हो सकते हैं। चंडीगढ़ क्लब में गीत-संगीत का प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। समूचा मान परिवार और उनके कुछ करीबी रिश्तेदार भी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।