मूसेवाला मर्डर केस में आया बड़ा मोड़, अफसाना खान को तलब किया NIA ने NIA ने की 5 घंटे पूछताछ

गैंगस्टरों के साथ संबंध के चलते तलब किया NIA

मूसेवाला मर्डर केस में आया बड़ा मोड़, अफसाना खान को तलब किया NIA ने  NIA ने की 5 घंटे पूछताछ

चंडीगढ़ : पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला में मंगलवार को एक बड़ा और नया मोड़ सामने आ गया है कारण कि NIA ने अब इस मामले में गिरफ्तार किए गए गैंगस्टरों के ब्यानों के बाद पंजाब की मशहूर सिंगर और पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मुंह बोली बहन अफसाना खान को भी तलब कर लिया है।

 

 

बताया ज़ा रहा है कि अफसाना खान से NIA द्वारा मंगलवार को करीब 5 घंटे तक पूछताछ की गई है। कारण कि सूत्रों की मानें तो लॉरेंस गैंग और हत्याकांड में शामिल बाकी आरोपियों ने खुलासा किया है कि अफसाना खान बंबीहा गैंग की करीबी है। अफसाना का बंबीहा गैंग से क्या तालुकात है और कब-कब अफसाना की बंबीहा गैंग से बात हुई इन सभी बातों पर जांच एजेंसियां काम कर रही है। इसी मामले को लेकर अफसाना खान को तलब किया गया है।

 

 

 

बता दें कि NIA मूसेवाला हत्याकांड में जांच कर रही है। हत्याकांड से जुड़े गैंगस्टरों पर लगातार छापामारियां चल रही हैं। NIA ने बिश्नोई, बंबिहा और रिंदा गिरोह के सदस्यों सहित कई वांछित गैंगस्टरों के खिलाफ छह से अधिक मामले दर्ज किए हैं। एजेंसी ने पिछले सप्ताह 4 राज्यों में स्थित 52 से अधिक जगहों की तलाशी ली थी।