किसानी आंदोलन के चलते पंजाबियों को मिलने वाली है फिर से बड़ी राहत

बंद होंगे पंजाब के सभी टोल प्लाज़े

किसानी आंदोलन के चलते पंजाबियों को मिलने वाली है फिर से बड़ी राहत

चंडीगढ़ : किसानी आंदोलन के चलते पंजाब वासियों को एक बार फिर से राहत मिलने वाली है कारण कि कल यानि कि 15 फरवरी को पंजाब वासियों को महंगे टोल् प्लाज़ों से निज़ात मिलेगी क्योंकि किसान जत्थेबंदियों ने ऐलान किया है कि कल 3 घंटे के लिए पंजाब के सभी टोल प्लाज़ा बंद होंगे।

 

किसानों के 'दिल्ली चलो' आंदोलन के मद्देनजर आज संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आपात बैठक की गई। पंजाब एक और जहां किसानों द्वारा कल 12 बजे से शाम 4 बजे तक रेलवे ट्रैक रोकने का ऐलान किया गया है वहीं इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने बड़ा ऐलान करते हुए कल यानी कि 15 फरवरी को पंजाब के सभी टोल प्लाजा को 3 घंटे के लिए फ्री कर दिया है। बताया जा रहा है कि कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजाब के सभी टोल प्लाजा फ्री रहेंगे। यह बैठक जालंधर के देश भगत मेमोरियल हॉल में हुई, जिसमें रुलदू सिंह मानसा, बलबीर सिंह राजेवाल समेत कई बड़े किसान नेता शामिल हुए हैं। बैठक के दौरान बड़े फैसले लिए गए हैं।

 

 

बैठक के बाद किसान नेताओं ने कहा कि 16 तारीख को 'भारत बंद' का ऐलान करते हुए कहा कि हमारा फैसला कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकारों का व्यवहार नहीं बदला तो 18 तारीख को लुधियाना में दोबारा बैठक कर भाजपा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और संघर्ष की अगली रणनीति बनाई जाएगी।