Breaking News : हिमाचल प्रदेश में खालिस्तानी झंडे लगाने वाला एक युवक गिरफ्तार एक फरार

रविवार को हिमाचल प्रदेश में लगाए थे खालिस्तानी झंडे और दीवारों पर लिखे थे नारे

Breaking News : हिमाचल प्रदेश में खालिस्तानी झंडे लगाने वाला एक युवक गिरफ्तार एक फरार

चंडीगढ़ :  बीते रविवार को हिमाचल विधानसभा के मुख्य द्वार और उसकी चारदीवारी पर खालिस्तानी झंडे लगाने और नारे लिखने के मामले में हिमाचल पुलिस ने पहली गिरफ्तारी कर ली है,  हालांकि, एक शख्स के फरार होने की जानकारी भी मिली है।

 

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने यह गिरफ्तारी पंजाब से की है। इस मामले की जांच करने के लिए गठित की गई विशेष जांच टीम ने पंजाब में छापे मारे थे। जिसके बाद रोपड़ जिले के मोरिंडा से हरबीर सिंह नाम का एक युवक गिरफ्तार हुआ है। वहीं, पुलिस परमजीत सिंह नाम के दूसरे युवक को पकड़ने के लिए चमकौर साहिब में उसके घर पहुंची, लेकिन वो फरार होने में सफल रहा।