Gangster Goldy Brar को किया गया भगौड़ा घोषित, चंडीगढ़ के बिजनेसमैन से मांगी थी 1 करोड़ की फिरौती

पंजाबी सिंगर सिद्धु मुस्सेवाला के कत्ल का भी है मास्टरमाइंड

Gangster Goldy Brar को किया गया भगौड़ा घोषित, चंडीगढ़ के बिजनेसमैन से मांगी थी 1 करोड़ की फिरौती

चंडीगढ़ : पंजाब के मरहूम सिंह Sidhu Moosewala के कत्ल के मास्टरमाइंड Gangster गोलडी बराड़ को आज़ माननीय अदालत द्वारा भगौड़ा करार कर दिया गया है।

 

 

सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ के खिलाफ चंडीगढ़ के एक बिजनेसमैन की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। वहीं कोर्ट ने इस मामले में चंडीगढ़ के गांव किशनगढ़ निवासी मंजीत सिंह पर भी आरोप तय कर दिए हैं। केस में अब ट्रायल शुरू होगा। मामले में IPC की धारा 387, 120 बी और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। 29 नवंबर को केस में सुनवाई होगी।

केस के मुताबिक, शहर के बिजनेसमैन को इसी वर्ष 25 जनवरी को वॉट्सऐप कॉल आई थी। कॉलर ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया था और 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। हालांकि इतनी भारी रकम देने में बिजनेसमैन ने असमर्थता जताई थी, लेकिन गोल्डी ने उसे कहा कि वह उसे दोबारा कॉल करेगा।

 

 

शिकायतकर्ता को 27 जनवरी को फिर एक कॉल आई। कॉलर ने कहा कि अगर फिरौती की रकम नहीं दी गई तो उसके बच्चों को किडनैप कर लिया जाएगा। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह 5 लाख रुपए दे सकता है, मगर उस पर 25 लाख देने का दबाव डाला गया। 10 लाख और 15 लाख रुपए 2 किश्तों में मांगे गए।