Phagwara हाईवे पर स्थित पिकनिक Point के लिए बड़ गई मुश्किल, करना होगा यह काम

खुद विधानसभा अध्यक्ष ने किया इस मामले को लेकर Tweet

Phagwara  हाईवे पर स्थित पिकनिक Point के लिए बड़ गई मुश्किल, करना होगा यह काम

 

चंडीगढ़ / हनेश मेहता

 

Jalandhar  और Phagwara के हाईवे पर बना  आज़कल लोगों का पंसदिदा Picnic Point मुश्किल में फंसता हुआ नज़र आ रहा है। कारण कि इस मशहूर Picnic Spot पर लगे होर्डिंग बोर्डों के बारे में खुद विधान सभा के अध्यक्ष ने इस बारे में Tweet किया है।

 

दरअसल यह Tweet के माध्यम से फरमान ज़ारी हुआ है  पंजाब के जालंधर फगवाड़ा हाईवे पर फगवाड़ा की जमीन पर बने  Eastwood के लिए जिस में लिखा है कि इसके सारे बोर्ड पंजाबी में होने चाहिए। ईस्टवुड के लगे बोर्डों का संज्ञान खुद विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने लिया है।

 

उन्होंने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है। जिसमें उन्होंने ईस्टवुड विलेज की फोटो भी शेयर की है।विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने अंग्रेजी में लिखे बोर्ड पर कड़ी आपत्ति की है। अपने ट्वीट में चीफ सेक्रेटरी और पंजाब गवर्नमेंट को टैग करते हुए सिर्फ एक लाइन में लिखा है कि यह नजारा जालंधर का है। सारे बोर्ड 15 दिनों में पंजाबी में होने चाहिए। उन्होंने बोर्ड को लेकर सख्त लहजे में आपत्ति दर्ज करवाई है और आदेश दिए हैं।

 

 

 

पंजाब में पंजाबी में बोर्ड लिखने के हैं आदेश

 

पंजाब मंत्रिमंडल की फरवरी महीने में हुई बैठक के दौरान फैसला लिया था कि राज्य में सभी माल-शॉप्स और समेत जितने भी साइन बोर्ड हैं वह पंजाबी में लगे हुए होने चाहिए। इसके लिए बाकायदा नियम 1958 (पंजाब शॉप एंड कमर्शियल एस्टेबलिशमेंट रूल्ज ) में संशोधन की मंजूरी दी गई थी। मौजूदा नियम 22 के साथ-साथ नियम 23 व 24 को शामिल किया गया है।

 

इस नियम के लागू होने के 6 महीने के अंदर-अंदर सभी दुकानदारों को पंजाबी में बोर्ड लगाने अनिवार्य हैं।पंजाब सरकार के इस आदेश का उल्लंघन करने हली बार एक हजार रुपए और दूसरी रुपए जुर्माना लगाया जाएगा।