आखिर खत्म हुआ पंजाब कांग्रेस का सस्पैंस, सुखजिंदर रंधावा के सिर सज़ा मुख्यमंत्री का ताज़

शनिवार से चली आ रही थी कश्मकश

आखिर खत्म हुआ पंजाब कांग्रेस का सस्पैंस, सुखजिंदर रंधावा के सिर सज़ा मुख्यमंत्री का ताज़

चंडी़गढ़ : शनिवार से पंजाब कांग्रेस में चली आ रही कश्मकश आखिर रविवार बाद दोपहर समाप्त हो गई है। हाईकमान ने विधायक दल की बैठक को रद्द कर अपने हाथ में मुख्यमंत्री बनाने की कमान ले ली थी।

 

जिसके बाद रविवार बाद दोपहर को कांग्रेस हाईकमान ने सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम को पंजाब के मुख्यमंत्री के लिए फाईनल कर मोहर लगा दी है। हालांकि शनिवार शाम तक सुनील जाखड़ के नाम को पहल दी ज़ा रही थी लेकिन कुछ संविधानिक कारणों के कारण जाखड़ के नाम पर मोहर नहीं लग पाई।

 

हालांकि रविवार की सुबह पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्ध् ने भी मुख्यमंत्री पद्द के लिए दावेदारी भी ठोक दी थी लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने बाद दोपहर को सुखजिंदर रंधावा के नाम पर मोहर लगा दी है। हालांकि इस बारे में अधिकारित ऐलान कुछ देर में होगा लेकिन साथ ही यह भी बतां दे कि सुखजिंदर सिंह रंधावा यानि कि सुक्खी रंधावा ने राज्यपाल से मिलने का समय भी मांग लिया है।

 

दावा किया जा रहा है कि रंधावा आज़ ही अपनी सरकार बनाने का दावा राज्यपाल के समक्ष पेश करेंगे।