देश का नाम रौशन करने वालों के लिए कैप्टन ने खुद बनाया खाना और खुद उनकी थाली में परोसा

ओलपिंक में नाम रौशन करने वालों के लिए मुख्यमंत्री ने किया डिनर पार्टी का आयोज़न

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बुधवार को चंडीगढ़ में कुछ अलग ही अंदाज़ में नज़र आए इस अलग अंदाज़ की एक तस्वीर खुद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाऊंट पर भी सांझी की है।

आपको बतां दे कि ओलपिंक में देश का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों का बुधवार को डिनर का आयो़ज़न अपने निवास पर किया है देश का नाम रौशन करने वाले इन खास मेहमानों के लिए खास डिनर का आयोज़न भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। लेकिन देश का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों के लिए यह डिनर उस वक्त और भी खास हो गया जब मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर ज़ारी की जिसमें वो खुद खिलाड़ियों के लिए खाना बनाते हुए नज़र तो आए ही साथ ही उनकी प्लेंटों में खाना परोसने का काम भी खुद मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से किया।