पंजाब में फिर से चली गोली, गोली लगने से पुलिस मुलाजिम की ही मौत

जालंधर में एएसआइ की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत

पंजाब में फिर से चली गोली, गोली लगने से पुलिस मुलाजिम की ही मौत

जालंधर : पंजाब में कानून व्यवस्था तो जैसे खत्म सी होती ज़ा रही है, जिसके चलते आए दिन गोलियां चलना और कत्ल होना तो आम सा होता ज़ा रहा है। रविवार को जहां दिन दिहाड़े Sidhu Moosewala का कत्ल कर दिया गया वहीं देर रात को जालंधर में एएसआइ की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई।

 

यह मामला है शहर के गढ़ा क्षेत्र का जहां पर  एक पुलिस मुलाजिम की गोली लगने से मौत हो गई है। मौके पर मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुलाजिम का नाम एएसआइ स्वर्ण सिंह बताया जा रहा है, जो शेरपुर शेखा (लंबा पिंड) का रहने वाला था। बता दें कि, अभी तक गोली लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। मौके पर देर रात तक एसीपी माडल टाउन गुरप्रीत सिंह व थाना प्रभारी राजेश शर्मा पहुंचे, लेकिन अभी उनके द्वारा कुछ नहीं कहा जा रहा है।