पंजाब विधानसभा चुनाव 2022: आप ने 15 और उम्मीदवारों की चौथी सूची की ज़ारी

भुलत्थ से रंजीत सिंह राणा, नकोदर से इंद्रजीत कौर मान को दिया टिकट

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022: आप ने 15 और उम्मीदवारों की चौथी सूची की ज़ारी

चंडीगढ़ : पंजाब में होने वाले आगामी 2022 चुनाव के लिए सियासत पूरी तरह से गर्मा चुकी है जिसके चलते ही रविवार को आम आदमी पार्टी द्वारा अपने 15 और उम्मीदवारों की चौथी सूची ज़ारी की है।

 

आप ने भुलत्थ से रंजीत सिंह राणा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पिछले चुनाव में सुखपाल  सिंह खैहरा आप की टिकट पर यहां से चुनाव लड़े थे और जीत दर्ज की थी, हालांकि बाद में उन्होंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। आपको  बता दें कि, 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा के लिए आम आदमी पार्टी अब तक 73 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है, इससे पहले 3 सूचियां ज़ारी हुई थी जिसमें 10, 30 और 18 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था।  

विधानसभा

प्रत्याशी

भुलत्थ

रंजीत सिंह राणा

नकोदर

इंदरजीत कौर मान  

मुकेरियां

गुरधियान सिंह मुल्तानी  

दसूहा

करमवीर सिंह घुम्मान

उरमुर

जसवीर सिंह राजा गिल

रूपनगर

दिनेश चड्ढा

श्री फतेहगढ़ साहिब 

लखबीर सिंह राय

खन्ना

तरुणप्रीत सिंह

रायकोट

हाकम सिंह ठेकेदार

धर्मकोट

देविंदर सिंह लड्डी 

 फिरोजपुर देहात   

आशु बांगर 

बल्लुआना

अमनदीप सिंह गोल्डी                            

मानसा    

डॉ. विजय सिंगला

संगरूर

नरिंदर कौर भराज

डेराबस्सी

कुलजीत सिंह रंधावा