शनिवार को आपात्तकालीन सेवाओं को छोड़ बंद रहेंगी चिकित्सीय सुविधाएं

शनिवार को आपात्तकालीन सेवाओं को छोड़ बंद रहेंगी चिकित्सीय सुविधाएं

डाक्टरों की संस्था इंडियन मैडिकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.) द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एन.एम.सी) के विरोध में 28 जुलाई को किये गए राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान का समर्थन करते हुए आई.एम.ए. फगवाड़ा शाखा ने भी हड़ताल में शामिल होने का ऐलान किया है। आई.एम.ए. प्रधान डा. एस. राजन ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 जुलाई को प्रात: छ: बजे से सांयकाल छ: बजे तक ओ.पी.डी. सहित चिकित्सीय सुविधाएं बंद रखी जाएंगी। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को देश भर का डाक्टर वर्ग धिक्कार दिवस के रूप में मनाने जा रहा है। लेकिन मरीजों को होने वाली असुविधा का ध्यान रखते हुए मानवता के नाते बारह घण्टे की हड़ताल के दौरान प्रसव जैसी आपात्तकालीन सेवाएं यथावत् जारी रखी जाएंगी।