राहुल गांधी से सीधे संवाद का प्रोजैक्ट महिला सशक्तिकरण की दिशा में उत्तम प्रयास : बलवीर रानी सोढी

राहुल गांधी से सीधे संवाद का प्रोजैक्ट महिला सशक्तिकरण की दिशा में उत्तम प्रयास : बलवीर रानी सोढी

महिला कांग्रेस पंजाब की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ए.आई.सी.सी. की सदस्या श्रीमति बलवीर रानी सोढी ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमति सुष्मिता देव के प्रयास से देश भर में लांच किये गए महिला शक्ति प्रोजैक्ट की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है जिसके तहत महिलाओं को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा व उनमें राजनीति के प्रति रुचि बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज को विकसित बनाने के लिए राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बेहद आवश्यक है व कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने का उल्लेखनीय मंच प्रदान किया है। इस दौरान उन्होंने जहां मंदसौर में नाबालिगा से दुष्कर्म के सामने आये ताजा मामले की कड़ी निंदा करते हुए दुख प्रकट किया वहीं पंजाब की कैप्टन अमरेन्द्र सिंह सरकार की पहल पर विधानसभा में नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में फांसी की सजा का कानून पास किये जाने की सराहना की। श्रीमति सोढी ने कहा कि नाबालिग बच्चियों पर बढ़ते यौन अत्याचारों के मामलों को देखते हुए यह कानून समय की जरूरत है जिसके लिए वे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह सहित इस कानून के प्रस्ताव को पारित करवाने में सहयोग करने वाले हर विधायक का आभार प्रकट करती हैं। इस अवसर पर पार्षद परमिन्द्र कौर रघबौत्तरा, नरिन्द्र कौर, वन्दना शर्मा महासचिव महिला कांग्रेस फगवाड़ा, प्रेम चग्गर, अनीता सेठ, बोबी धीर, अंजु बाला, बिन्दू सौंधी, महिन्द्र कौर, सीता देवी, सुदेश रानी, बलजीत कौर, परमिन्द्र प्रेमपुरा, मनजीत कौर, नीना शर्मा, सुरिन्द्र कौर, संतोष कुमारी, संतोष बांसल, रेशम कौर, मनदीप कौर, रानी सराय रोड, बलविन्द्र कौर, गुरमीत कौर, सुखविन्द्र कौर, प्रकाश कौर, बख्शो रानी, बलवीर कौर आदि उपस्थित थे।