जिला अध्यक्ष बदलने पर बढ़ेगा सोम प्रकाश गुट का कद्

जिला अध्यक्ष बदलने पर बढ़ेगा सोम प्रकाश गुट का कद्

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक द्वारा बुधवार को पंजाब के 14 जिलों के जिला अध्यक्ष बदले गए है। जिसमें कपूरथला जिले में शाम सुंदर अरोड़ा की जगह पर उनसे पहले जिला प्रधानगी पद् पर अपनी जिम्मेवारी निभा चुके पुरषोत्तम पासी को एक बार फिर से जिला प्रधान पद् पर नवाज़ा गया है गौर हो कि इस से पहले के जिला अध्यक्ष पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला के बेहद करीबीयों में से थे, और जिले में पूर्व भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला और फगवाड़ा के हलका विधायक सोम प्रकाश कैंथ की गुटबाजी तो जग जाहिर ही है। इसके चलते जब सांपला प्रदेश अध्यक्ष थे तो जिला अध्यक्ष भी उनके खासमखास ही थे, इसके चलते फगवाड़ा मंडल में मुख्य पदों पर सांपला गुट के नेताओं का ही कब्जा था। लेकिन आज बदले गए जिले अध्यक्ष के बाद फगवाड़ा भाजपा की सियासत में पूरा फेरबदल होने की संभावनाएं पैदा हो गई है। राजनीतिक दिग्गज़ों की माने तो अब भाजपा में अपनी अच्छी पैठ बना चुके फगवाड़ा के कद‌्वार भाजपा नेता और विधायक सोम प्रकाश कैंथ के गुट का दबदबा बढ़ने वाला है कारण कि जिला अध्यक्ष के साथ हलका विधायक के साथ पुराना प्यार है। वहीं दूसरी ओर फगवाड़ा में मंडल प्रधानगी के दावेदारी दिखाने वाले भाजपा नेताओं ने भी विधायक के पास हाज़री लगवानी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार फगवाड़ा भाजपा में अब एक बढ़ा फेरबदल हो सकता है जिसका इंतज़ार फगवाड़ा भाजपा के कई कार्यकत्ता अब बेसब्री से कर रहे है। वहीं पुरषोत्त्म पासी के जिला अध्यक्ष बनने पर हलका विधायक सोम प्रकाश व नगर निगम फगवाड़ा के मेयर ने सोशल मीडीया के साथ साथ वैसे भी उन्हें बधाई दी है।