बलवीर रानी सोढी की अगवाई में लंबी रैली में शामिल होगा फगवाड़ा के कांग्रेसियों का विशाल जत्था

बलवीर रानी सोढी की अगवाई में लंबी रैली में शामिल होगा फगवाड़ा के कांग्रेसियों का विशाल जत्था

) पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 7 अक्तूबर को शिरोमणी अकाली दल सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल के विधानसभा हलके लंबी में प्रस्तावित विशाल रैली में शामिल होने संबंधी विचार विमर्श हेतु आज महिला कांग्रेस पंजाब की प्रदेश उपाध्यक्ष तथा आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की सदस्या बलवीर रानी सोढी ने समूह कांग्रेसी वर्करों के साथ अपने ग्रह अर्बन एस्टेट में मंत्रणा की। इस दौरान श्रीमति सोढी जो कि लोकसभा चुनाव के लिए महिला कांग्रेस की ओर से चार जिलोंं की इंचार्ज भी बनाई गर्ई हैं, ने वर्करों को संबोधित करते हुए बताया कि 7 अक्तूबर को होने वाली उक्त विशाल रैली को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह संबोधित करेंगे जिसमें प्रदेश भर से लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस रैली में फगवाड़ा से कांग्रेस वर्करों का विशाल जत्था 7 अक्तूबर को प्रात: उनकी अगवाई में रवाना होगा अत: रवाना होने वाले जत्थे में अवश्य शामिल हों। समूह वर्करों ने विश्वास दिलाया कि वे दलबल सहित रैली में भाग लेने के लिए जत्थे में शामिल होंगे। इस बैठक में सुखमिन्द्र सिंह रानीपुर, ब्लाक समिति मैंबर हरविन्द्र लाल काला, स्वर्ण सिंह महेडू, जसवीर सिंह पलाही, पप्पी परमार, कुलवंत सिंह नंबरदार, तजिन्द्र बावा, गुरदीप ग्रेवाल, विनोद शर्मा, लेखराज नंबरदार, गुरनाम बीड़ पुआद, डा. गुरमुख माधोपुर, लैंबर सिंह भुल्लाराई, सतनाम मौली, कमल शिवपुरी, सनी, किशन सिंह सूबेदार, अरुण धीर, गुरदयाल सोढी, सुरजीत सिंह नंबरदार, हर्ष शिवपुरी, राम दास, मोनू, प्रेमपाल सोढी, सनी गोबिन्दपुरा, रजिन्द्र गोबिन्दपुरा, किशन चंद सुन्नड़ा के अलावा प्रेमा चग्गर, अनीता सोढी आदि उपस्थित थे।