चंडीगढ़ में करोना वायरस की दस्तक, लंदन से आई महिला की रिर्पोट आई पाजिटिव

चंडीगढ़ में करोना वायरस की दस्तक, लंदन से आई महिला की रिर्पोट आई पाजिटिव

करोना वायरस जिसने की पिछले कुछ दिनों से पूरी दुनिया में अपनी दहशत फैला कर रख दी है। इस करोना वायरस की दहशत दिन प्रतिदिन कम होने की बजाए बढ़ती ही जा रही है। अब इस करोना वायरस ने चंडीगढ़ में भी अपनी दस्तक दे दी है। लंदन से चंडीगढ़ में आई महिला में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है, जिसके चलते चंडीगढ़ में दहशत सा माहौल बन गया है।

करोना वायरस से पीड़ित उक्त महिला  मरीज को सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पीजीआई के वायरोलॉजी डिपार्टमेंट में हुई जांच में पेशेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चंडीगढ़ निवासी महिला रविवार सुबह इंग्लैंड से लौटी थी। सर्दी जुकाम की शिकायत पर उसे जीएमसीएच में सोमवार को भर्ती कराया गया था।