पंजाबी सिंगर से फिरौती और पंजाब में लूट और कत्ल की वारदातों को अंजाम देने की स्कीमें बनाते नामी गैंगस्टर काबू

पंजाबी सिंगर से फिरौती और पंजाब में लूट और कत्ल की वारदातों को अंजाम देने की स्कीमें बनाते नामी गैंगस्टर काबू

जालंधर देहाती के एसएसपी सतिंदर सिंह चाहल और उनकी टीम के एसपी इंन्वैस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों की अध्यक्षता में सीआईए स्टाफ के प्रभारी जरनैल सिंह की टीम ने दो नामी गैंगस्टरों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

 

इस संबंधी जानकारी देते हुए मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि उक्त नामी गैंगस्टर पंजाब में पंजाबी सिंगर से फिरौती मांगने के साथ साथ लूट और कत्ल जैसी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन जालंधर देहाती की पुलिस ने पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

 

यह है पकड़े गए गैंगस्टर

  1. चंद्र खत्तरी पुत्र शाम लाल वासी वार्ड नंबर 6 बलाचौर
  2. गुरजिंदर सिंह उर्फ बाबा पुत्र बूटा सिंह वासी गांव सैदां जिला कुरकेक्षत्र हरियाणा

 

आरोपियों से बरामद हुए हथियार

 

एक पिस्टल 7.65 एमएम 4 जिंदा रौंदों के साथ

एक देसी कट्‌टा दो जिंदा रौंदों के साथ

 

आरोपियों ने इन वारदातों को देना था अंजाम

 

  1. लुधियाना के समराला चौंक ईलाके की गली नंबर 6 में स्थित इंडियन गैस एजेंसी की एकत्रित हुई पेमैंट को लूटना था।
  2. जिला नवांशहर के गांव जाडला के नज़दीक बीरोवाल से सट्‌टे के पैसे लूटने थे।
  3. झारखंड रांची में स्थित रज़त ज्यूलरर्ज की दुकान को निशाना बना लूट की वारदात को अंजाम देना था।
  4. अमृत्सर के रहने वाले सोनू नामक युवक का कत्ल करना था।
  5. किसी पंजाबी गायक से पहले फिरौती की मांग करनी थी फिरौती ना मिलने की सूरत में उस पर गोलियां चलानी थी।
  6. बठिंडा के मुख्य टोल टैक्स पर टोल का पैसा लेकर जाने वाली सफेद रंग की वैन को लूटना था।
  7. जालंधर के रामामंडी ईलाके में एक होलसोल कपड़े के व्यापारी से लूट की वारदात करनी थी।

 

 Whats app पर न्यूज़ update पाने के लिए हमारे नंबर 9803300089 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर अपना नाम लिख और शहर का नाम लिख कर भेंज़ दे हम आपको अपने Watsapp ग्रुप का लिंक भेज़ देंगें तांकि, आपको अगली अपडेट खबर आनी शुरू हो जाएगी। इस नंबर को Save करना मत भूलें।