पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, ममता दत्ता नहीं रही अब पंजाब प्रधान, इस महिला को मिली जिम्मेवारी
पहले कपूरथला में कर रही थी जिला प्रधान के तौर पर काम

कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में मुख्यमंत्री चेहरा बदलने के बाद अब एक और बड़ा फेरबदल किया है, इस फेरबदल के बाद पंजाब महिला कांग्रेस की प्रधान ममता दत्ता की कांग्रेस हाईकमान ने छुट्टी कर दी है।
ममता दत्ता की जगह पर कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब के फगवाड़ा शहर की रहने वाली और मौजूदा कपूरथला जिला की प्रधान बलबीर रानी सोढी को पंजाब महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस हाईकमान ने इस तबदीली को तत्काल प्रभाव से लागू करनेे के भी आदेश दिए है।
वहीं देर शाम को हुए इस बदलाव के बाद फगवाड़ा में बलबीर रानी सोढी के निवास स्थान पर उनके सर्मथकों और बधाई देने वालों को तांता लग गया है।