पंजाब भाज़पा के प्रधान पर हमला, गाड़ी को तोड़ा बरसाए ईंट पत्थर

पंजाब भाज़पा के प्रधान पर हमला, गाड़ी को तोड़ा बरसाए ईंट पत्थर

पंजाब के टांडा ईलाके से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर बताया ज़ा रहा है कि कुछ लोगों ने भारतीय ज़नता पाट्री के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया है। 

 

बताया ज़ा रहा है कि यह हमला उस समय हुआ जब प्रदेश भाज़पा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा जालंधर में एक बैठक को संबोधन करने के बाद वापिस ज़ा रहे थे। लोगों का कहना है कि भाज़पा प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी पर लाठियों और पत्थरों से हमला धरने पर बैठे किसानों द्वारा किया गया लेकिन इस बात की फिलहाल खबर लिखे ज़ाने तक पुष्टि नही हो पाई है। 

 

 

वहीं हमले के बाद भाज़पा नेताओं ने भी टोल प्लाज़ा के पास जाम लगा दिया है और हमलावरों को पकड़ने की मांग रखी है।