पंजाब में बड़ी वारदात, ताबड़तोड़ चली गोलियां, Mega Mart में बना दहशत का माहौल

पंजाब में बड़ी वारदात, ताबड़तोड़ चली गोलियां, Mega Mart में बना दहशत का माहौल

तरनतारन : पंजाब के तरनतारन शहर से बड़ी खबर सामने आई है जहां पर कुछ अज्ञात लोगों ने विशाल मेगा मार्ट में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि करीब बीस युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया इस दौरान उन्होंने Mart में पड़ा सामान भी बर्बाद कर दिया। गनीमत रही इस वारदात के दौरान ना तो कोई ज़ानी नुकसान हुआ और ना ही कोई घायल

 

 

मिली जानकारी के अनुसार तरनतारन शहर के बीचों-बीच SSP आवास के नज़दीक ही  कुछ दिन पहले विशाल मेगा मार्ट की नई शॉप खुली है। यहां पर वीरवार की शाम को मामूली तकरार के बाद कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। विवाद किसके बीच और क्यों हुई, यह अभी साफ नहीं है। 20 से ज्यादा की संख्या में बताए जा रहे अज्ञात लोगों ने शोरूम के शीशे भी तोड़ दिए।