किसान आंदोलन की दूसरी वर्षगांठ पर एक बार फिर से किसान करेंगे आंदोलन

गुरनाम सिंह चंढूनी ने किया ऐलान

किसान आंदोलन की दूसरी वर्षगांठ पर एक बार फिर से किसान करेंगे आंदोलन

चंडीगढ़ : पंजाब के किसान नेता किसान आंदोलन की दूसरी वर्षगांठ पर एक बार फिर से आंदोलन करने की तैयारी में है ।

 

जिसके चलते किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कृषि कानूनों के खिलाफ चलाए गए किसान आंदोलन की दूसरी वर्षगांठ पर 24 नवंबर को अंबाला में रेल रोको कार्यक्रम चलाने का एलान किया है। चढ़ूनी ने कहा कि किसानों पर दर्ज मुकदमे अभी तक वापस नहीं हुए हैं। इसके विरोधस्वरूप 24 नवंबर को रेल यातायात बाधित किया जाएगा। 

 

चढ़ूनी ने कहा कि 24 नवंबर को मोहड़ा अनाज मंडी में से किसान आंदोलन की शुरुआत हुई थी। इस दिन दिन किसानों के मसीहा सर छोटू राम की जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जीएम फसलों के माध्यम से बीज पर कंपनियों का कब्जा करवाना चाहती है। किसान जीएम फसलों का विरोध जारी रखेंगे।

 

उन्होंने कहा कि दिल्ली में 13 महीने 13 दिन चले किसान आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार ने लिखित में हुए समझौते अनुसार सभी प्रकार के केस वापस लेने किसानों की शर्त को माना था, परंतु लगभग एक साल का समय बीत जाने पर भी अभी तक रेलवे के केस वापस नही किए गए हैं।