माँ चिंतपूर्णी के भगतों के लिए आई एक और अच्छी ख़बर
दरबार के खुलने और बंद होने के समय में हुआ बदलाव
चिंतपूर्णी : मा चिंतपूर्णी के भगतों के लिए एक बार फिर से अच्छी खबर आई है। कारण की माँ के दरबार के कपाट खुलने और बन्द होने के समय में बदलाव हो गया है।
नए समय के अनुसार अब माँ के दरबार के कपाट सुबह 5 बजे भक्तों के लिए खुलेंगे और रात 9 बजे बंद होंगे। इस से पहले दरबार के कपाट 8 बजे बन्द कर दिए जाते थे। यह फैसला आज हुई एक बैठक के बाद लिया गया है।