Phagwara में बड़ी वारदात, घर में घुसकर नौज़वान का कत्ल

सूत्रों की मानें तो हमलावरों ने चलाई तीन गोलियां

Phagwara में बड़ी वारदात, घर में घुसकर नौज़वान का कत्ल

फगवाड़ा / हनेश मेहता

 

इस समय की बड़ी खबर पंजाब के जिला कपूरथला के फगवाड़ा शहर से सामने आ रही है जहां पर कुछ देर पहले हदियाबाद के ईलाके न्यू मनसा देवी नगर में गोलियां चलने की सूचना मिली है।

 

पंजाब के कपूरथला के शहर फगवाड़ा में देर रात एक किराना व्यापारी की गोलियां मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी की यह घटना न्यू मनसा देवी नगर में हुई है। जिस व्यक्ति की हत्या हुई है, उसकी पहचान पंकज दुग्गल के रूप में हुई है। पंकज दुग्गल का हिमाचल में किराना का कारोबार था। वहां वह सामान सप्लाई करते थे।

 

परिजनों का कहना है कि पंकज दुग्गल के घर पर दो अज्ञात लोग आए और गोली मार कर फरार हो गए। पंकज के ऊपर हमलावरों ने दो फायर किए। उनकी मौत दिल में गोली लगने से हुई। जबकि एक गोली उनके पेट में लगी है। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि जब पंकज को अस्पताल में लाया गया को उसकी मौत हो चुकी थी वह ब्रॉड डैड था।

 

घटना की सूचना मिलते ही एसपी गुरप्रीत सिंह गिल थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मनसा देवी नगर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारी गई है। पता चला है कि मृतक व्यक्ति हिमाचल में काम करता है, वहां पर किराना का सामान सप्लाई करता है। कितने लोगों ने इस घटना को अंजाम फिलहाल यह वैरिफाई किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लेकर खंगाली जा रही है।