Big Breaking : पंजाब के Jalandhar की मकसूदां मंडी में धमाका, एक गंभीर घायल

लोगों में बना दहशत का माहौल

Big Breaking :  पंजाब के Jalandhar की मकसूदां मंडी में धमाका, एक गंभीर घायल

जालंधर / रोहित मदान

 

इस समय की बड़ी खबर पंजाब के जालंधर शहर से आ रही है जहां की मकसूदां मंडी में हुए एक ज़ोरदार धमाके के साथ ईलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

 

मिली ज़ानकारी के अनुसार मार्किट कमेटी के दफ्तर के नजदीक स्थित 5 नंबर दुकान की बेसमैंट में यह धमाका हुआ जिसमे दुकान के शीशे टूट गए और दरवाजे तक उखड़ कर बाहर आ गए। इस धमाके में 1 व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। जानकारी अनुसार दुकान में 3 सिलेंडर रखे हुए थे जिसके पास 1 व्यक्ति बीड़ी पी रहा था। सिलेंडर लीक होने की आशंका जताई जा रही है। जिस कारण माचिस जलाते ही सिलेंडर फट गया।

 

वहीं एकदम से हुए इस ज़ोरदार धमाके के बाद ईलाके में कुछ देर के लिए दहशत सा माहौल बन गया था, और लोग डर के मारे सहमे हुए दिखाई दे रहे थे।