22 किसान जतथेबंदियों ने किया बड़ा ऐलान, पंजाब में खेलेंगी चुनावी पारी

बलबीर सिंह राजेवाल हो सकते है सीएम चेहरा

22 किसान जतथेबंदियों ने किया बड़ा ऐलान, पंजाब में खेलेंगी चुनावी पारी

चंडीगढ़ : करीब एक वर्ष से ज्यादा समय तक दिल्ली के बार्डरों पर भाज़पा सरकार के खिलाफ खेती बिलों के खिलाफ प्रर्दशन करने वाली 32 किसान जत्थेबंदियों में से 22 किसान जत्थेबंदियों ने शनिवार को पंजाब की सियासत में बड़ा धमाका कर दिया है।

 

इन 22 किसान जत्थेबंदियों ने पंजाब मे अपनी नई राज़नितिक पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। जिस संगठन का नाम संयुक्त समाज मोर्चा रखा है। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि हमें व्यवस्था बदलने की जरूरत है और लोगों से इस मोर्चा का समर्थन करने की अपील करना चाहते हैं।

 

उन्होंने कहा कि संयुक्त समाज़ मोर्चा जोकि पंजाब की 117 विधानसभा हलकों में अपने उम्मीदवार मैदान में ऊतारेंगी। आप के साथ चल रही समझौते की अटकलों के बारे में बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि फिलहाल आप के साथ समझौते के बारे में कोई विचार नहीं है, आने वाले समय में क्या होगा वो समय ही तय करेगा।