विदेश में बैठे आंतकी पन्नू की एक और गीदड़ धमकी, पंजाब के युवाओं को कर रहा

अब पंजाब के मुख्यमंत्री और डीजीपी को दी धमकी

विदेश में बैठे आंतकी पन्नू की एक और गीदड़ धमकी, पंजाब के युवाओं को कर रहा

चंडीगढ़ : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी मिली है। दरअसल, खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू  ने एक वीडियो जारी करके मुख्यमंत्री और डी.जी.पी. गौरव यादव को 26 जनवरी को जान से मारने की धमकी दी है। पन्नू ने 26 जनवरी को मुख्यमंत्री पर हमला करने के लिए इकट्ठा होने की अपील की है।  की चेतावनी दी है। 

 

वीडियो में पन्नू ने पंजाब में कानून व्यवस्था सुधारने की पंजाब पुलिस की कोशिशों को गलत बताया है। वहीं पन्नू पंजाब में हाल ही में हुई मुठभेड़ों के बारे में बात कर रहा है और पंजाब और विदेश के गैंगस्टरों से उससे संपर्क करने के लिए कह रहा है। पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी दी है कि मुख्यमंत्री जहां भी तिरंगा फहराएंगे, वहां का माहौल खराब किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी पन्नू द्वारा बड़े हमले की धमकियां दी जा चुकी है। फिलहाल उक्त वीडियो को लेकर पुलिस चौकस हो गई है, जांच एजैंसियों द्वारा पता लगाया जा रहा है कि उक्त वीडियो कहां से पोस्ट किया गया है। फिलहाल जांच जारी है।  

 

कौन हैं पन्नू?


गुरपतवंत सिंह पन्नू का जन्म 14 फरवरी 1967 को पंजाब में हुआ था। पंजाब में रहते हुए ही उन्होंने ने अपनी पढ़ाई पूरी की और अब विदेश में रहता है। वह कभी कनाडा तो कभी अमेरिका में रहता है।  पन्नू विदेश से ही भारत में आतंकी हमले करने की धमकी देता है। कनाडा में बसे हिंदुओं को भी धमकाता है। हैरानी की बात यह है कि, ये सब वह खुलेआम करता है और कोई उसे रोकता नहीं है। बता दें कि पन्नू के पिता पंजाब में एक कंपनी में काम करते थे। उसका एक भाई है, जो विदेश में ही रहता है। हालांकि उसके माता-पिता की अब मौत हो चुकी है। पन्नू ने चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की है। पन्नू ने साल 2007 में 'सिख फॉर जस्टिस' संगठन को बनाया था। जुलाई 2020 में भारत ने पन्नू को आतंकी घोषित किया था। पन्नू अब ISI की मदद से खालिस्तान की मुहिम को चला रहा है।