बड़ी कामयाबी : जालंधर की गोराया पुलिस ने 9 किलो हैरोईन के साथ नशा तस्कर किया काबू
डीजीपी पंजाब ने Tweet कर दी ज़ानकारी

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के दिशा निर्देष पर नशा तस्करों पर चलाया ज़ा रहा पंजाब पुलिस का डंडा लगातार नशा तस्करों पर नकेल कसता हुआ नज़र आ रहा है।
इस कड़ी के चलते ही जालंधर देहाती की गोराया पुलिस ने 9 किलो हैरोईन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मलकीयत सिंह उर्फ काली के तौर पर हुई है। नशा तस्कर को पकड़ने संबंधी जानकारी खुद पंजाब के डीजीपी द्वारा Tweet कर दी गई है।