सिद्धू मूसेवाला के कत्ल मामले में इस गैंगस्टर का दावा, कि उनके ग्रुप ने किया है कत्ल

सोशल मीडिया पर सांझी की पोस्ट

सिद्धू मूसेवाला के कत्ल मामले में इस गैंगस्टर का दावा, कि उनके ग्रुप ने किया है कत्ल

चंडीगढ़ : सिद्धू मूसेवाला के कत्ल मामले में एक और बड़ी खबर सामने रही है, बताया जा रहा है सिद्धू मूसेवाला के कत्ल की जिम्मेदारी कनाडा में रहते गैंगस्टर ने ली है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। 

बता दें कि आज पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का दिन-दिहाड़े गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। जिसके बाद पंजाब वासियों में काफी खौफ दहशत की लहर दौड़ गई। हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला पर करीब 20 गोलियां दागीं, जिस कारण सि्दधू मूसेवाला की अस्पताल में मौत हो गई। 

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला पर यह हमला गांव जवाहरके नज़दीक हुआ, गोलियां लगने कारण सिद्धू मूसेवाला गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तुरंत मानसा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक इस वारदात दौरान हमलावरों ने लगभग 30 से 35 रौंद फायर किए, जिसमें सिद्धू के लगभग 20 गोलियां लगीं।