पंजाब में बड़ा सियासी धमाका , पंजाबी गायक सिद्धू मुस्सेवाला हुए कांग्रेस के

मुख्यमंत्री चरनजीत चन्नी और कांग्रेस पंजाब प्रधान नवज़ोत सिद्धू की अध्यक्षता में हुए शामिल

पंजाब में बड़ा सियासी धमाका , पंजाबी गायक सिद्धू मुस्सेवाला हुए कांग्रेस के

चंडीगढ़ :  पंजाब में 2022 में विधानसभा चुनाव होने ज़ा रहे है जिसको लेकर पंजाब की सभी राज़नितिक पार्टियां इस समय में फुल ज़ोश और एकटिव मोड में ऩजर आ रहे है। इस विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनज़र ही पंजाब में सत्ता पर काबिज कांग्रेस सरकार ने आज एक बड़ा धमाका किया है।

 

आज पंजाब के मशहूर सिंगर शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में CM चरणजीत चन्नी, पार्टी प्रधान नवजोत सिद्धू और मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने उन्हें पार्टी का हिस्सा बनाया। 

 

वहीं सूत्रों की मानें तो सिद्धू मानसा से चुनाव लड़ सकते हैं। बाकी पंजाब में कांग्रेस उनसे प्रचार कराएगी। उनकी मां चरण कौर गांव की सरपंच भी हैं। मूसेवाला की कांग्रेस से पहले भी नजदीकियां रही हैं। हालांकि उन्हें कोई सियासी तुजुर्बा नहीं है​​​​, लेकिन मूसेवाला की पंजाब और खास तौर पर मालवा में अच्छी पकड़ है।